Blog
Telangana news : खरगोश, बंदर, कछुआ और शेर… तेलंगाना के इस इस गांव में बना पंचतंत्र कहानियों का थीम पार्क, देखें तस्वीरें
Updated:Jun 15, 2022
Updated:Jun 15, 2022
प्राचीन भारत में पंचतंत्र की कहानियों की रचना मुख्य रूप से नीति की शिक्षा के लिए की गई थी। इतिहासकार भी पता नहीं लगा पाए हैं कि ये कहानियों कब रची गईं। यह भी हो सकता है ये कहानियां एक से ज्यादा लेखकों ने लिखी हों। पंचतंत्र के अंदर ही एक व्यक्ति, विष्णु शर्मा का नाम मिलता है। पंचतंत्र की कहानियां बच्चों को शिक्षा देती हैं।

ग्रामीण इलाके में बनाया गया पार्क
यह पार्क शहरी इलाके में नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाके में बनाया गया है। इस पार्क को बनाने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बच्चों को रचनात्मक बनाने और भारतीय संस्कृति के बारे में जागरूकता लाने के लिए किया गया है।

मूर्तियों के जरिए बताई गईं कहानियां
पार्क में मूर्तियों, कहानी बोर्डों और दीवारों के चित्रों कि जरिए पंचतंत्र की कहानियां चित्रित की गई हैं। यह बच्चों को नैतिक शिक्षा देता है।
Read More
Latest Insights
©2025 HariChandana IAS. All Rights Reserved.
Privacy Policy | Terms of Use
